फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CM to gift a new block to Bhatpar Rani.

Deoria News: भाटपार रानी में नए ब्लॉक का तोहफा देंगे सीएम

Fri, 28 Aug 2026 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
CM to gift a new block to Bhatpar Rani.
भाटपार रानी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मझौलीराज में आयोजित जनसभा के दौरान भाटपार रानी को नए ब्लॉक भवन का तोहफा देंगे। वह नए भवन का लोकार्पण करने के साथ ही भाटपार रानी और बनकटा ब्लॉक में गांवों को जोड़ने वाली करोड़ों रुपये की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। हालांकि, नए ब्लॉक भवन में कार्यालय का कामकाज लोकार्पण के करीब एक सप्ताह बाद शुरू होगा।
विज्ञापन

नया ब्लॉक कार्यालय भवन भाटपार रानी-भिंगारी मार्ग पर ग्राम पंचायत बेलपार पंडित में बनाया गया है। पुराना ब्लॉक भवन भी इसी गांव में था। अंतर सिर्फ इतना है कि पुराना भवन रेलवे लाइन के एक तरफ था, जबकि नया भवन रेलवे लाइन के दूसरी तरफ बनाया गया है। पुराना भवन काफी जर्जर हो चुका था। बरसात के दिनों में छतों से पानी टपकने के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों को काम करने में परेशानी होती थी। इसे देखते हुए नए भवन का निर्माण कराया गया। आठ करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से तैयार हुए नए ब्लॉक भवन के निर्माण में 19 माह का समय लगा है। इसकी कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग रही।
विज्ञापन


24 फरवरी 2024 को हुआ था शिलान्यास
नए ब्लॉक भवन का शिलान्यास 24 फरवरी 2024 को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक समारोह में किया था। विधायक सभाकुंवर और मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम की अगुवाई में डिप्टी सीएम बीआरडी इंटर कॉलेज के मैदान से रेलवे क्रॉसिंग पार कर सड़क मार्ग से शिलान्यास स्थल तक पहुंचे थे। नए भवन की रंगाई-पुताई, बाउंड्रीवॉल और मुख्य गेट का निर्माण पूरा हो चुका है। बीडीओ भाटपार रानी पीएम त्रिपाठी ने बताया कि लोकार्पण के बाद एक सप्ताह के अंदर ब्लॉक कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी और अग्निशमन केंद्र का भी शिलान्यास
मुख्यमंत्री समारोह स्थल से भाटपार रानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का भी शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा नए स्वीकृत अग्निशमन केंद्र के भवन की आधारशिला भी रखेंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में प्रशासनिक, स्वास्थ्य और अग्निशमन सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed