फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cm said government with farmers

अन्नदाताओं के साथ है डबल इंजन की सरकार : योगी

Wed, 19 Oct 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
cm said government with farmers
मंच से अभिवादन स्वीकार करते सीएम - फोटो : DEORIA
अन्नदाताओं के साथ है डबल इंजन की सरकार : योगी
विज्ञापन

कहा-एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज के सपनों को किया जा रहा साकार
अगर कोई समाज के लिए खतरा उत्पन्न करेगा तो पुलिस उसके लिए खतरा उत्पन्न कर देेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरदेवा/देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्नदाताओं के साथ डबल इंजन की सरकार हर वक्त खड़ी है। आपदा के समय त्वरित सहायता देने का काम किया जा रहा है। अगर कोई समाज के लिए खतरा उत्पन्न करेगा, सौहार्द बिगाड़ने का काम करेगा तो पुलिस उसके लिए खतरा उत्पन्न कर देेगी। अगर अब भी कोई गफलत में है तो पुलिस उसका जीना हराम कर देगी।
मुख्यमंत्री मंगलवार को जिले के पथरदेवा स्थित आचार्य नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज में स्व. रवींद्र किशोर शाही की 40वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कृषि, स्वास्थ्य मेला और प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज की संकल्पना को साकार कर रही है। 70 साल में प्रदेश में 12 मेडिकल कॉलेज थे, मगर भाजपा सरकार ने पांच साल में 35 मेडिकल कॉलेज की स्थापना की है। किसान आधुनिक तकनीक और प्राकृतिक खेती अपना कर विश्व के बाजार में खाद्यान्न भेज सकते हैं।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि आज भारतीय जनसंघ के उन महापुरुषों की आत्मा खुश होगी, क्योंकि उनका सपना साकार हो रहा है। जनसंघ से जुड़े हर व्यक्ति का सोच था कि ऐसी सरकार हो, जो गांव, किसान और नौजवान के बारे में सोचे, लेकिन गैर भाजपा सरकारों ने ऐसा काम नहीं किया। डबल इंजन की सरकार विकास को नई गति देने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि देवरिया और कुशीनगर की धरती सोना उगलने का काम करती है। पर्याप्त मात्रा में जल संसाधन हैं। मेहनत के साथ आधुनिक खेती पर जोर देना होगा। सरकार अपराध और अपराधियों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति रखती है। कानून व्यवस्था को लेकर हम सजग हैं। भाजपा की सरकार ने एक निशान और विधान को वीरता के साथ पूरे देश में लागू करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटा दिया गया। उन्होंने एक देश एक विधान के सपनों को साकार करने का काम किया है। रामचंद्र विद्यार्थी का भव्य स्मारक देवरिया में तैयार हो रहा है। अयोध्या में मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर सहित अन्य विरासत को नई पहचान दिलाने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

सीएम ने कहा कि किसानों को नई तकनीक के बारे में जानकारी देने के लिए सेंटर खोले जाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत सभी जिलों में विश्वविद्यालय की स्थापना करने की योजना है। किसान प्राकृतिक खेती की विधा को अपना कर कम लागत में अधिक पैदावार ले सकते हैं। अन्नदाताओं की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed