फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CM inaugurated nine Anganwadi centers of the district from Lucknow

सीएम ने लखनऊ से किया जिले के नौ आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

Sat, 17 Sep 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurated nine Anganwadi centers of the district from Lucknow
सदर सांसद एवं सलेमपुर सांसद ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सक्षम पत्रिका एवं वजन मशीन बांटी। - फोटो : DEORIA
सीएम ने लखनऊ से किया जिले के नौ आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यों को औपचारिकता नहीं प्रमाणिकता के साथ करें : रमापति राम
कार्यक्रम का विकास भवन के गांधी सभागार में हुआ सीधा प्रसारण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सक्षम पत्रिका एवं वजन मशीन वितरित किया
देवरिया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से निर्मित 501 आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का लोकार्पण तथा 199 आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का शिलान्यास शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित मुख्यालय से किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन के गांधी सभागार में किया गया, जिसे सांसद, विधायक, जिलाधिकारी आदि ने देखा। इस दौरान जिले के नौ आंगनबाड़ी केंद्रों का सीएम ने लोकार्पण भी किया।
सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के प्रयासों की वजह से प्रदेश में कुपोषण का स्तर कम हो गया है। बच्चों को उचित विकास के लिए पुष्टाहार एवं उचित वातावरण मिल रहा है। गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषाहार के लिए 6000 रुपये सीधे उनके खाते में भेजा जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने कार्यों को औपचारिकता से आगे बढ़कर प्रमाणिकता के साथ करें। सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक गांव का विकास करना है। आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा दिए जा रहे पुष्टाहार से बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हो रहा है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि कुपोषण से मुक्ति सरकार की प्राथमिकता है। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का लोकार्पण हुआ, उसमें रुद्रपुर के कृतपुरा, बरहज के बड़कागांव, बनकटा के टड़वा, लार के चनुकी, भाटपाररानी के भिंडा मिश्र, बैतालपुर के सकरापार खुर्द, देसही देवरिया के बेलवा बाजार एवं हेतिमपुर तथा तरकुलवा के कैथवलिया शामिल हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सक्षम पुस्तिका एवं वजन मशीन वितरित किया गया। इस दौरान डीडीओ रवि शंकर राय, डीपीओ कृष्ण कांत राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, जिला युवा कल्याण अधिकारी नितेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed