{"_id":"5c7c1af5bdec224ba94b8220","slug":"cm-in-medipatti-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेदीपट्टी में आज आएंगे सीएम, तैयारियां पूरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेदीपट्टी में आज आएंगे सीएम, तैयारियां पूरीं
Sun, 03 Mar 2019 11:50 PM IST
राकेश पांडेय
deoria
deoria
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। पथरदेवा के मेदीपट्टी गांव स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई है। कृषि मंत्री, डीएम-एसपी ने तैयारियों का जायजा लेकर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम-एसपी गांव में कैंप कर रहे हैं।
जनसभा स्थल पर पंडाल, मंच और हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है। यहां नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में पूजन-अर्चन करने के बाद आठ सड़कों का शिलान्यास करेंगे। सीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होते ही जिले के आला अधिकारियों का गांव में दौड़ना शुरू हो गया। रविवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली। कहा कि सीएम को सुनने के लिए आने वालों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उनके खाने-पीने और बैठने का पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन कर ले। डीएम अमित किशोर और एसपी प्रमोद कुमार ने बैठक कर ड्यूटी में आए पुलिस कर्मियों को ब्रीफ़िंग की। सभी को ड्यूटी के बारे में समझाया गया। एसपी ने सभी को समय से अपने-अपने स्थान पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। डीएम ने निर्देश दिए कि किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, एएसपी शिष्यपाल, एडीएम उमेश मंगलम, एसडीएम दिनेश मिश्र, सीओ वरुण मिश्र, थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा, विनय सिंह, जितेंद्र तिवारी, गौरव सिंह, संजय सिंह, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
दो एसपी, तीन एएसपी, आठ सीओ लगे सीएम की सुरक्षा में
देवरिया। सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में दो एसपी, तीन एएसपी, आठ सीओ और एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। कुल 500 सिपाही हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक लगे रहेंगे। इसमें पीएसी जवान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पथरदेवा के मेदीपट्टी गांव में सोमवार की दोपहर सवा तीन बजे सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे। जिला प्रशासन उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में लगा हुआ है। सीएम की सुरक्षा में एसपी प्रमोद कुमार के साथ ही 20वीं बटालियन पीएसी आजमगढ़ के कमांडेंट सभाराज, एएसपी शिष्यपाल, सलेमपुर सीओ का कार्य देख रहे एएसपी सीताराम, संतकबीरनगर के एएसपी असित श्रीवास्तव लगाए गए हैं। इनके साथ ही आठ सीओ की ड्यूटी लगाई गई है। तीन सीओ दूसरे जिलों से आ रहे हैं। सभी थानेदार, एक प्लाटून पीएसी और 500 सिपाही हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल मंदिर परिसर में मौजूद रहेंगे। नोडल अफसर एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि सीएम की सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी। सभी की ड्यूटी लगा दी गई है।
55 मिनट जिले में रहेंगे सीएम
देवरिया। मुख्यमंत्री चार मार्च को जिले में 55 मिनट तक रहेंगे। वह अपराह्न सवा तीन बजे मेदीपट्टी में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे नर्मदेश्वर महादेव मंदिर जाएंगे। करीब 35 मिनट तक यहां रहने के बाद चार बजे मेदीपट्टी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। शाम 4.10 बजे वह गोरखपुर रवाना होंगे।