फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CM does not show the order of the order

सीएम के फरमान का नहीं दिखा असर

Wed, 22 Mar 2017 11:04 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
CM does not show the order of the order
जिला बेसीक शिक्षा कार्यालय की दीवारों पर पान की पीक। - फोटो : अमर उजाला
 सीएम आदित्यनाथ योगी ने भले ही एनेक्सी की दीवारों पर पान और गुटखों की पड़ी पीकों को देखकर सरकारी कार्यालयों में इस पर प्रतिबंध लगा दिया हो, लेकिन जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेहत पर कोई असर पड़ता नहीं दिखा। 
विज्ञापन

बुधवार को अमर उजाला की टीम ने विकास भवन, नगर पालिका, कलेक्ट्रेट, बीएसए कार्यालय, जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, बस स्टेशन, एआरटीओ कार्यालय का जायजा लिया। इन विभागों के कार्यालयों के दीवारों पर जगह-जगह पान और गुटखे की पीक पड़ी थी। इससे साफ पता चल रहा था कि स्वच्छता को लेकर कर्मचारी और अधिकारी संवेदनशील नहीं हैं। एआरटीओ कार्यालय में जब अमर उजाला की टीम पहुंची तो एक बाबू गुटखा चबा रहा था। कैमरामैन ने जब फोटो लेने की कोशिश की तो पीके वह लील गया। जब उससे बताया कि सीएम ने सरकारी कार्यालयों में पान और गुटखा खाने पर रोक लगा दी है तो उसने कहा कि उसे जानकारी नहीं है। मिन्नतें करते हुए कहा कि अब वह गुटखा खाकर कार्यालय में नहीं बैठेगा। विकास भवन का तो हाल ही न पूछो। स्वच्छता के नाम पर पूरा परिसर सुन्न है। गंदगी के साथ दीवारों पर पान और गुटखे के पीक यह बताने के लिए काफी है कि कई महीने से साफ-सफाई हुई ही नहीं है। आबकारी विभाग में जब टीम पहुंची तो वहां के कर्मचारी इस चर्चा में मशगूल दिखे कि क्या सही शराब की बिक्री पर रोक लग जाएगी। ऐसे में वे अपने भविष्य को लेकर भी चिंतित दिखे। बेसिक शिक्षा विभाग, नगर पालिका कार्यालय, सीएमओ कार्यालय, कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत में कई ऐसे बाबू कार्यरत हैं जिनके मुंह में पान या गुटखा न रहे तो वह काम न पाएं। 
विज्ञापन

इनसेट में-
...और छुपा लिया पॉलीथिन
सिर्फ पान और गुटखों पर सरकारी कार्यालयों में प्रयोग पर रोक नहीं लगाई गई है, बल्कि प्लास्टिक पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय में एक कर्मचारी पॉलीथिन में टिफिन लेकर आया था। जब उससे कहा गया कि सीएम ने प्लास्टिक के प्रयोग पर वैन लगा दिया है तो उसने तुरंत पॉलीथिन को दराज में छिपा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed