फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cm,death

पति की मौत के मामले में पुत्रों के खिलाफ सीएम से शिकायत

Fri, 19 Nov 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
cm,death
एसओ बोले, केस दर्ज कर की जा रही है विवेचना
विज्ञापन

संवाद न्यूूज एजेंसी
बनकटा। कुरमौली गांव की एक वृद्ध महिला ने अपने दोनों पुत्रों के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर पति की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में राजकिशोरी देवी ने कहा है कि 16 अक्टूबर को उनके पति महावीर लाल श्रीवास्तव खेत की निगरानी करने जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए उनके दो पुत्रों ने पति पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

पिटाई से पति महावीर को खून के साथ उलटी होने लगी। उन्हें मरा समझ कर दोनों वहां से चले गए। शोर होने पर गांव के लोगों ने पुलिस को फोन किया। हालांकि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घायलावस्था में पति को भाटपार रानी इलाज के लिए ले जाया गया, यहां से देवरिया रेफर कर दिया गया। सुधार नहीं होने पर कुछ दिन बाद उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 16 नवंबर को इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। राजकिशोरी ने अब मुख्यमंत्री को पोर्टल के माध्यम से शिकायत कर अपने पुत्रों के खिलाफ कड़ी सजा देने की मांग की है। महिला ने शिकायत की प्रति एसपी और एसओ को भी भेजा है। शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसओ विपिन मलिक ने कहा है कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन बैनामा करने के कारण नाराज थे पुत्र
महावीर ने अपना कुछ जमीन बैनामा कर दिया था। इससे उनके पुत्र नाराज थे। एक पुत्र ने इसके संबंध में राज्यपाल से शिकायत कर बहला फुसलाकर जमीन बैनामा कराने का आरोप लगाया था। जवाब में महावीर ने 12 बिंदुओं का एक आवेदन राज्यपाल को भेजकर कहा था कि पत्नी हमेशा गंभीर बीमारी से पीड़ित रहती हैं।पत्नी के इलाज को लेकर काफी कर्ज होने की बात कही थी। उन्होंने लिखा था कि उनका पुत्र कभी भी किसी प्रकार की मदद नहीं करते हैं। हमेशा हमारे नाम की संपत्ति अपने नाम से कराने एवं हड़पने की साजिश की जाती रही है। उन्होंने अपने एक पुत्र से जानमाल के खतरे की आशंका भी जताई थी। इसी तरह का एक आवेदन उन्होंने सहायक महानिरीक्षक निबंधन देवरिया को देकर कर्ज की वजह से जमीन बेचने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed