{"_id":"68f2a43fbf95b5bc2c080356","slug":"close-relatives-suspected-in-the-teenage-girls-murder-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-165896-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किशोरी की हत्या में करीबियों पर संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किशोरी की हत्या में करीबियों पर संदेह
Sat, 18 Oct 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की गला दबाकर की गई हत्या के मामले में अब तक की जांच मेंं पुलिस को संदेह करीबियों पर जा रहा है। प्रेमी समेत गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
जरूरत के अनुसार, किशोरी के परिजनों को थाने पर बुला रही है। किशोरी और उससे बात करने वाले युवकों के अलावा परिजनों के मोबाइल नंबर को पुलिस ने सर्विलांस पर लगा रखा है।
जानकारी के अनुसार, गौरीबाजार के एक गांव की 17 किशोरी का शव मंगलवार की शाम को गांव के तालाब में मिला था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। तालाब के पास एक सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।
पुलिस की जांच में पता चला है कि ध्यान भटकाने के लिए सुसाइड नोट फेंका गया था। पुलिस की पूछताछ में किशोरी की मां ने बताया कि वारदात के दिन शाम को बेटी के मोबाइल पर गांव के ही एक युवक का फोन आया था। वह लंबे समय से बात कर रही थी।
विज्ञापन
नजर पड़ने पर बेटी को डांट दिया थ। इससे नाराज होकर वह कहीं चली गई। काफी देर बाद भी नहीं लौटी तो परिजन तलाश कर रहे थे। इसी बीच गांव के तालाब में उसकी लाश मिलने की सूचना मिली।
पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि किशोरी के मोबाइल पर कुछ ऐसे युवक भी बात कर रहे थे, जो वारदात के बाद से फरार हैं। इसके अलावा पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने दो बार परिवार के सदस्यों को थाने पर बुलाकर पूछताछ की। सुसाइड नोट की लिखावट की पहचान भी पुलिस करने में लगी है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि जांच जारी है। जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे लगता है कि हत्या में करीबियों का हाथ है। कई और बिंदुओं पर जांच की जा रही है।