फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Climate of fear among parents of children getting sick, I speed up testing

Deoria News: बच्चोंं के बीमार पड़ने से अभिभावकों में डर का माहौल, जांच में आई तेजी

Wed, 30 Jul 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Climate of fear among parents of children getting sick, I speed up testing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/बरियारपुर। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मेहरौना में बने भोजन में कीड़े मिलने का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। भोजन करने के बाद बीमार पड़े चारों बच्चों की तबीयत में फिलहाल सुधार है।
बच्चे मंगलवार को भी महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में भर्ती रहे।
डॉक्टरों ने बताया कि यदि सब कुछ सामान्य रहा तो बुधवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। बच्चों की बीमारी और विद्यालय में हुए हंगामे के बाद अब अभिभावकों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

कई अभिभावकों ने कहा कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो वे बच्चों को स्कूल भेजने में हिचकेंगे। उधर, जांच में भी तेजी आ गई है।
यह मामला रविवार को तब सामने आया था, जब विद्यालय में बच्चों को दिए गए भोजन में कीड़े मिलने की बात पर छात्रों ने हंगामा किया था। बच्चों ने विद्यालय परिसर में नारेबाजी की और विभाग के खिलाफ आवाज उठाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीएम श्रृति शर्मा ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया और तत्काल जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के दौरान कुछ बच्चों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने में कीड़े सहित भोजन खा लिया था। इसके बाद चार छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी।
इनमें कक्षा के सात के दिलीप (15), कक्षा छह के श्रेठ (14) व कक्षा आठ के छात्र राज (15) व कक्षा सात के मनीष राव (15) की रात से ही पेट दर्द, उल्टी, बुखार, शरीर दर्द की समस्या पीड़ित थे।
परिजन जब विद्यालय पहुंचे तो वे बच्चों को सीधे जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
डॉक्टरों के अनुसार बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत थी। पीआईसीयू में लगातार निगरानी में रखे गए बच्चों की स्थिति अब सामान्य हो रही है।

हालांकि, एहतियात के तौर पर एक और दिन उन्हें निगरानी में रखने की बात कही गई है।
दिलीप, श्रेष्ठ, राज और मनीष राव ने बताया कि खाना खाने के कुुछ देर बाद तबियत बिगड़़ने लगी। फार्मासिस्ट ने पहुंचकर दवा दी। आराम नहीं होने दूसरे दिन सोमवार को घरवालों को स्कूल से सूचना दी गई।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed