{"_id":"67584386466e287748087178","slug":"clash-misbehavior-with-revenue-department-during-land-measurement-in-deoria-2024-12-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश से पहले विवाद: 'हमसे बड़ा के गुंडा ब...' अधिकारी बोले- बंद तो कर दिया, सरकारी अभिलेख फाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैमाइश से पहले विवाद: 'हमसे बड़ा के गुंडा ब...' अधिकारी बोले- बंद तो कर दिया, सरकारी अभिलेख फाड़ा
Tue, 10 Dec 2024 07:05 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 10 Dec 2024 07:05 PM IST
सार
तहसील क्षेत्र के सिसवा दीक्षित गांव में तैनात लेखपाल अतुल कुमार ने एसडीएम दिशा श्रीवास्तव को पत्र देकर बताया है कि राजस्व निरीक्षक पुरैना श्यामनाथ गिरी, लेखपाल सत्यानंद तिवारी व मैं मंगलवार को सीमांकन करने के लिए सिसवा दीक्षित गांव गए थे। पैमाइश का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने लाठी डंडा लेकर भद्दी-भारी गालियां देते हुए मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर राजस्व अभिलेख फाड़ दिया।
विज्ञापन
लाठी लेकर विवाद करते मनबढ़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के सिसवा दीक्षित में मंगलवार को पैमाइश करने गए राजस्व टीम पर कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही सरकारी नक्शा को भी फाड़ दिया। इसकी खबर मिलते ही राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने देर शाम को कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के सिसवा दीक्षित गांव में तैनात लेखपाल अतुल कुमार ने एसडीएम दिशा श्रीवास्तव को पत्र देकर बताया है कि राजस्व निरीक्षक पुरैना श्यामनाथ गिरी, लेखपाल सत्यानंद तिवारी व मैं मंगलवार को सीमांकन करने के लिए सिसवा दीक्षित गांव गए थे।
विज्ञापन
पैमाइश का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने लाठी डंडा लेकर भद्दी-भारी गालियां देते हुए मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर राजस्व अभिलेख फाड़ दिया। मैं किसी प्रकार मौके से जान बचाकर भाग़ निकला। लेकिन यहां भी वे लोग नहीं छोड़े मुझे दौड़ा कर मारा पीटा, जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
लाठी लेकर विवाद करते मनबढ़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामला को गंभीरता से लेते एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने कोतवाल टीजे सिंह को तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया।। इसके बाद लेखपाल समीर सिद्धार्थ, लक्मुदीन अंसारी, ओमप्रकाश कुशवाहा, रजनीश मिश्र, इंदुप्रकाश पाठक, संतोष कुमार, अभिनव मिश्रा, कानूनगो श्यामनाथ गिरी, दिनेश श्रीवास्तव, धर्मप्रकाश सिंह, सत्यानंद तिवारी, धीरेन्द्र कुमार, हरीश भारती, संदीप सिंह घायल लेखपाल अतुल कुमार के साथ कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की, जिसको लेकर कोतवाली में घंटों चहल पहल बनी रही।
कोतवाल टीजे सिंह बताया कि तहरीर मिली है केस दर्ज किया जा रहा है। वहीं आरोपितों की तलाशी की जा रही है। ........
आज पैमाईश के दौरान एक लेखपाल के साथ जो हुआ है वह ठीक नहीं है। जानकारी मिली है कि विवाद करने वाले लोग नवीन परती की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बैठे हैं। इस मामले में कोतवाली पुलिस को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। जल्द ही टीम लगाकर नवीन परती को खाली करा दिया जाएगा: दिशा श्रीवास्तव एसडीएम सलेमपुर
कोतवाल टीजे सिंह बताया कि तहरीर मिली है केस दर्ज किया जा रहा है। वहीं आरोपितों की तलाशी की जा रही है। ........
आज पैमाईश के दौरान एक लेखपाल के साथ जो हुआ है वह ठीक नहीं है। जानकारी मिली है कि विवाद करने वाले लोग नवीन परती की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बैठे हैं। इस मामले में कोतवाली पुलिस को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। जल्द ही टीम लगाकर नवीन परती को खाली करा दिया जाएगा: दिशा श्रीवास्तव एसडीएम सलेमपुर