{"_id":"6228e1cccde2d323b9384036","slug":"cib-raids-csc-ticket-broker-arrested-salempur-news-gkp4294367197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईबी ने सीएससी पर छापा मारा, टिकट दलाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईबी ने सीएससी पर छापा मारा, टिकट दलाल गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईबी ने सीएससी पर छापा मारा, टिकट दलाल गिरफ्तार
भटनी। सीआईबी व आरपीएफ कप्तानगंज की संयुक्त टीम ने बुधवार को छापा मारकर एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपित के सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर व टिकट बरामद किया गया। कप्तानगंज पोस्ट पर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
भटनी सीआईबी प्रभारी अरविंद कुमार ने कुशीनगर जिले के छितौना चौराहे पर स्थित एक सीएससी पर अवैध रेल टिकट का धंधा चल रहा है। वह टीम के साथ कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे और आरपीएफ टीम के सहयोग से उक्त केंद्र पर छापा मारा। केंद्र से बड़ी तादात में अग्रिम यात्रा के रेल टिकट, प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया गया।
टीम ने केंद्र संचालक अनिल कुमार सिंह निवासी मुंडेरा (रत्नपट्टी) थाना कसया के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया। भटनी सीआईबी प्रभारी ने बताया कि छह महीने से सीएससी से अवैध रेल टिकट का धंधा चल रहा था। इसे लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपित पर कार्रवाई की गई है।