फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cib arrest ticket broker

भटनी सीआईबी ने कप्तानगंज से टिकट दलाल को किया गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
cib arrest ticket broker
भटनी सीआईबी ने कप्तानगंज से टिकट दलाल को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

भटनी। सीआईबी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से लैपटॉप, दो मोबाइल व तीन दर्जन से अधिक तत्काल व सामान्य टिकट मिले हैं। पकड़ा गया आरोपित तीन सालों से बैंगलुरु में रहकर टिकट दलाली का काम कर रहा था। करीब एक महीने पहले वह घर आया था।
रेल अधिकारियों के निर्देश पर सीआईबी व आरपीएफ टीम टिकट दलालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मुखबिरों के सूचना पर सीआईबी प्रभारी भटनी संजय राय व आरपीएफ निरीक्षक कप्तानगंज मुकेश सिंह के नेतृत्व में टीम कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के पास एक मकान में छापेमारी की। जहां से एक युवक को टिकट बनाते रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके पास से करीब तीन दर्जन तत्काल व सामान्य टिकट, प्रतिबंधित साफ्टवेयर, लैपटॉप, मोबाइल बरामद किया गया। जांच में पकड़े गए युवक की पहचान सुनील कुमार राजभर निवासी छोटा टोला सुमहा खोट थाना -कप्तानगंज, जिला कुशीनगर के रूप में की गई।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि वह तीन सालों से बैंगलुरु में रहकर रेल टिकटों की कालाबाजारी करता था। करीब एक महीने पहले वह घर आया था। टिकटों के दलाली में तरयासुजान थाना क्षेत्र के विरवत कोनवनिया गांव निवासी धीरज सिंह सहयोग करता है। टीम ने दोनों के खिलाफ कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर केस दर्ज किया है। सीआईबी प्रभारी संजय राय ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। टिकट दलाली में शामिल उसके साथियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में सुरेश चंद्र पांडेय, बृजसुंदर, दिलीप सिंह, सुनील यादव, अमित सिंह, विजय प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed