फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   choking young man sleeping at home

घर में सो रहे युवक की गला दबाकर हत्या

Fri, 27 Nov 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
choking young man sleeping at home
घर में सो रहे युवक की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

लार (देवरिया)। घर में सो रहे युवक की अज्ञात बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वे बाहर से कमरा बंद कर भाग निकले। सुबह पति का शव देख पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। हत्या की सूचना मिलने पर पहुंचे एसपी ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की। पत्नी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
लार थाना क्षेत्र के सहजौर गांव निवासी राजमंगल यादव (40) गांव के एक कॉलेज में काम करते थे। पत्नी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात 10 बजे वह सहजौर चौराहे से घर लौटे और भोजन कर सो गए। पत्नी मुन्नी देवी दूसरे कमरे में दो छोटी बेटियों के साथ सो गईं। मुन्नी देवी सुबह जब उठीं तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। शोर मचाने पर पड़ोस की महिला ने दरवाजा खोला। बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि पति का कमरा भी बाहर से बंद है। उन्होंने दरवाजा खोला तो पति का शव बिस्तर पर पड़ा था। मुंह में रुमाल ठूंसी थी और गर्दन मफलर से कसा हुआ था। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

पत्नी मुन्नी देवी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस इस मामले तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी होने पर एसपी श्रीपति मिश्रा, एएसपी शिष्यपाल, सीओ श्रीयश त्रिपाठी भी पहुंचे और जानकारी जुटाई। राजमंगल का दस वर्षीय बेटा पीयूष, बेटी मुस्कान, सोनाली घटना के बाद से सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देने वाले रिश्तेदार की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस राजमंगल के एक रिश्तेदार की तलाश में जुटी है। पत्नी के अनुसार राजमंगल के साथ उसका रुपये का लेन-देन था। इसे लेकर उसने अंजाम बुरा होने की धमकी दी थी। पुलिस ने रिश्तेदार के भटनी थाना क्षेत्र के गांव में छापा भी मारा, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस को कुछ करीबियों पर भी शक है जिनका अक्सर घर आना-जाना था। पुलिस गोपनीय तरीके से जांच कर रही है।

...जब मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था तो कैसे घुसे बदमाश
राजमंगल के घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। पति-पत्नी अलग-अलग कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर सो रहे थे। इसके बावजूद बदमाश कमरे में कैसे घुस गए। इस बिंदु पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed