Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Children were amazed to see craters on the surface of the Moon.

Deoria News: चंद्रमा की सतह पर गड्ढे देख अचंभित हुए बच्चे

Tue, 25 Nov 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Children were amazed to see craters on the surface of the Moon.
देवरिया। नेहरु प्लेनेटोरियम सेंटर मुंबई के व्याख्याता एस नटराजन ने मंगलवार को दूसरे दिन भी बच्चों को ग्रह नक्षत्रों के बारे में जानकारी दी। वह राजकीय इंटर काॅलेज के सभागार में बच्चों संक्षिप्त विवरण देने के बाद सीधे काॅलेज के मैदान में ले गए।
विज्ञापन

वहां पर बच्चों ने चंद्रमा की सतह को टेलिस्कोप से देखा और जाना। दूसरे दिन अधिकांश छात्राएं ही इसमें शामिल रहीं।
जीआईसी सभागार में केंद्रीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी राजकीय इंटर काॅलेज और जीआईसी की छात्राएं पहुंचीं। साथ ही कुछ छात्र भी पहुंचे। इधर खगोलविद एस नटराजन ने मैदान में टेलिस्कोप सेट किया। इसके बाद बारी बारी से एक एक बच्चे को बुलाकर बारी बारी से टेलिस्कोप से चंद्रमा को दिखाया। बच्चे चंद्रमा की सतह को देखकर हैरान हो गए। उन्होंने एस नटराजन से चंद्रमा पर दिख रहे गड्ढों के बारे मेंं पूछा। खगोलविद ने बताया कि हमारी परंपरा में चांद को सुंदर बताया गया है। उन्होंने बताया कि वास्तविक रूप में चांद पर गड्ढे हैं।
विज्ञापन

यह सुंदरता की उपमा को पूरा नहीं करता है। उन्होंने बच्चों को चंद्रमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है। इसके बाद बच्चों को शनि ग्रह का भी टेलिस्कोप से दर्शन कराया। मौसम कुछ ठीक होने से शनि के कुछ छल्ले दिखाई दिए। बच्चे इसे देखकर काफी उत्सुक हो उठे। उन्होंने छल्लों के बारे में तरह तरह के प्रश्न खगोलविद से पूछ डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed