फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Child tragedy from unannounced power cuts

Deoria News: अघोषित बिजली कटौती से मचा हाहाकार

Mon, 06 Jul 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 06 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Child tragedy from unannounced power cuts
रुद्रपुर। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा है। नगर में धू-धू कर जल रहे ट्रांसफॉर्मर और टूटते तार से नगर में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति का दावा खोखला साबित हो रहा है। शनिवार की शाम और रविवार की सुबह तार टूटने से बिजली आपूर्ति छह वार्ड में बाधित रही।
विज्ञापन

बस स्टेशन पर लगा ट्रांसफॉर्मर दो दिन पहले जल गया था। शनिवार की शाम ट्रांसफाॅर्मर बदले जाने के बाद दोबारा जल गया। इमामबाड़ा से मुख्य बाजार रोड के पुन्नी साहू चौराहे पर बिजली आपूर्ति के दौरान तार टूट कर गिर गया। आपूर्ति बाधित होने तक आवागमन बाधित रहा। रात करीब तीप बजे खजुहा से कोतवाली रोड पर तार टूट कर गिर गया। घरों में बिजली तेज हो गई, लोग सहम गए।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने आपूर्ति बाधित करने की सूचना दी। बावजूद इसके पांच घंटे तक न लाइनमैन पहुंच और न ही आपूर्ति कटी। मोहल्लावासी मनोज भाटिया, नरेंद्र मद्धेशिया, नाथ पटेल, राम रतन, सतीश, संदीप आदि ने कहा कि बड़ी लोहसाई में तार टूटने की सूचना दी गई। उपकेंद्र कोई लाइनमैन नही होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसओ संतोष कुमार ने कहा कि सुबह कोई लाइनमैन नहीं रहता है तो किसे भेजें। 10 बजे आने पर ही कोई जाएगा। एसडीओ चंदन कुमार ने कहा कि ओवरलोड के कारण फाॅल्ट की समस्या आ रही है। लाइनमैन को समय से फाॅल्ट दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed