{"_id":"6401b86b4e494973c60715e7","slug":"child-dies-due-to-drowning-in-pokhari-while-playing-in-deoria-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया में खेलते समय पोखरी में गिरा मासूम, डूबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया में खेलते समय पोखरी में गिरा मासूम, डूबने से हुई मौत
Fri, 03 Mar 2023 02:35 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Mar 2023 02:35 PM IST
सार
सरौरा गांव निवासी कार्तिक (6) पुत्र प्रमोद चौहान कक्षा एक का छात्र था। वह गुरुवार की शाम को घर से बाहर खेलने के लिए निकला और देर शाम तक घर लौटा। परेशान परिजनों ने अगल-बगल उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
मृतक मासूम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र के सरौरा गांव के बगल के पोखरी में गुरुवार शाम एक बच्चा खेलते समय गिरकर डूब गया और उसकी मौत हो गई। शव को ग्रामीणों ने ढूंढ कर पोखरी से बाहर निकाला। घटना के बाद परिवार और गांव में कोहराम मच गया।
सरौरा गांव निवासी कार्तिक (6) पुत्र प्रमोद चौहान कक्षा एक का छात्र था। वह गुरुवार की शाम को घर से बाहर खेलने के लिए निकला और देर शाम तक घर लौटा। परेशान परिजनों ने अगल-बगल उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
उसके बाद गांव के बगल की पोखरी में ग्रामीणों ने ढूंढना शुरू किया तो पानी में धंसा मिला। उसको निकालने के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, पोखरी की खुदाई एक साल पहले हुई थी जो काफी गहरा है, खेलते समय वह गहरे पानी में गिर गया। वह दो भाइयों में छोटा था, बड़ा भाई हर्ष (9) है। मां ममता देवी रो-रोकर बेहोश हो जा रही हैं।
थानाध्यक्ष सुरौली दिलीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी परिजन ने नहीं दी है। छोटे बच्चों का खेलते समय ध्यान रखा जाना चाहिए।