{"_id":"68f53108043db5e9a4076b44","slug":"chhoti-diwali-is-celebrated-with-joy-deoria-news-c-208-1-deo1009-166050-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छोटी दीपावली पर चहुंओर उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छोटी दीपावली पर चहुंओर उल्लास
Mon, 20 Oct 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
दीपावली पर खरीदारी को बाजार में उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीपावली पर्व के उत्साह में रविवार को जिले भर में घर से लेकर बाजार तक उत्साह छाया रहा। लोग पूरे दिन उल्लास में डूबे रहे। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पूजन सामग्री, बर्तन, मिठाई और पटाखे की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही।
शाम को लोगों ने छोटी दीपावली पर घर में और बाहर देवस्थानों पर दीये जलाकर रखे। दीपावली सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी।
प्रकाश पर्व दीपावली पर चारों ओर खुशियां छाई हुई हैं। घरों में लक्ष्मी जी के स्वागत को लेकर तैयारी जोरोंं पर है। घर से लेकर दुकान, रेस्टोरेंट, होटल और माॅल सभी बिजली के झालरों से सज गए हैं। इनसे निकलती झिलमिल रोशनी लोगों को खूब भा रही हंै। बाजार में चहल-पहल रही।
पूरे दिन में बाजार में पूजन सामग्री, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति वाली दुकानें, सजावटी सामान, बर्तन, बिजली के झालर की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। मिठाई की दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ रही।
विज्ञापन
पूजन, मेहमानों के लिए लोगों ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयां खरीदीं। उपहार देने के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए गिफ्ट पैक वाली मिठाइयां और ड्राई फ्रूट खूब बिके। शहर में सिविल लाइंस पर सड़क के दोनों तरफ अस्थायी दुकानों पर बर्तन, मिठाई से लेकर पूजन सामग्री खरीदने वालों की भीड़ लगी रही।
सीसी रोड, हनुमान मंदिर, मालवीय रोड, राघव नगर समेत सभी मोहल्लों में छोटी-बड़ी आभूषण की सभी दुकानों पर भीड़ रही। ठेले व पटरी पर सजी मिट्टी के सामान की दुकानें से लोगों ने दीप, कलश, कोसा आदि की खरीदारी की।
मालवीय रोड, मोतीलाल रोड पर नहीं चले वाहन ः छोटी दीपावली पर बाजार में खूब भीड़ भाड़ रही। इसके चलते वाहनों का रूट डायवर्जन रहा। मालवीय रोड और मोतीलाल रोड पर चारा और तीन पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक रही। सिर्फ दो पहिया वाहनों को जाने की अनुमति दी गई है।
दीपावली पर शहर में यातायात को लेकर पुलिस सतर्क है। पहले से ही भारी वाहनों को शहर के बाहर-बाहर ही डायवर्ट कर दिया गया है। सिर्फ रोडवेज की बसों को अंदर आने की अनुमति दी गई।
शहर के अंदर भी भीड़भाड़ वाली जगहों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रही। मुख्य बाजार मालवीय रोड में बर्तन और सोना-चांदी की पुरानी दुकानें होने के चलते लोगों का रुझान रहता है।
इसके चलते मालवीय रोड और मोतीलाल रोड पर दोपहिया छोड़ सभी प्रकार के वाहनों की एंट्री बंद रही। पुलिसकर्मी सुभाष चौक पर मुस्तैद रहे। मोतीलाल रोड पर भी चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया। रविवार की शाम को शहर में भीड़ बढ़ने से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई।