{"_id":"68ffc9009fec070f200cc2fc","slug":"chhath-festival-celebrations-in-towns-and-villages-deoria-news-c-208-1-deo1009-166525-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कस्बों और गांवों में छठ पर्व का उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कस्बों और गांवों में छठ पर्व का उल्लास
Tue, 28 Oct 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू मठिया स्थित छठघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सोमवार की शाम छठ महापर्व पर कस्बों और गांवों में भी उत्साह का माहाैल रहा। महिलाओं ने छठ मइया के गीतों के बीच श्रद्धापूर्वक पोखरों और नदी तटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही परिवार की कुशलता की कामना की तरकुलवा संवाद के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्र के गंगाधर बाबा नदी घाट, बसंतपुर धूसी, कैथवलिया, जमुनी, पंचफेड़ा, परसौनी, बालपुर श्रीनगर, कनकपुरा सहित कुल 23 घाटों और नारायणपुर के त्रिमुहानी नदी घाट, हरैया, सोहनरिया, खरहरिया, जलुआ, पटखौली, सिसवा, मुडीकटवा, नरहरपट्टी, सरैनी, मठिया कुटी आदि पचास गांवों के छठ घाटों पर दीपों व गन्ने की ढेरियों से सुशोभित वेदियों के पास छठी मइया के गूंजते गीत के बीच घुटने भर पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं ने अस्तलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
सोहनपुर संवाद के अनुसार, जंजीरहा, बभनौली, सिकरहटा, छैरिया, ताली मठिया, बलुआ, गोरया, जैतपुरा, कड़गरा, बहियारी, कोठा, बख्शी गांव में बने छठ माता के स्थान पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा किया। बघौचघाट संवाद के अनुसार, पुत्र के दीर्घायु और धन्य-धान्य की कामना करते हुए महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाएं ढोल नगाड़ों के साथ छठ घाट पहुंचीं और नदी में खड़े होकर अर्घ्य दिया। मेहरौनाघाट संवाद के अनुसार, बिहार सीमा स्थित चुरिया, नदौली, मायापुर, मानिकपुर, करचो, मेहरौना, खेमादेई, पटना, उकिना, चटिया के नदी व तालाब तटों पर महिलाओं ने एकत्रित होकर छठ माता, गंगा माता व सूर्य देव की उपासना की। खुखुंदू संवाद के अनुसार, मठिया, भासी राय पोखरा, दक्षिण टोला, अटहर, नरौली खेम, बसडीला, दुलहूं, भैसहां, परसिया गुलाली, नूनखार, गांगी, मकुनही, सिसई, मंगराईच, सुकरौली, बैदौली, सुरहां, खिरसर सिसवार, मुसैला, मगहरा, परसिया मिश्र सहित विभिन्न छठ घाटों पर आस्था का बड़ा सैलाब उमड़ा रहा। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स तैनात रही। रामपुरगढ़ संवाद के अनुसार, सोमवार की शाम महिलाओं ने तालाबों और घाटों पर पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना की। छठ घाटों की साफ-सफाई, सजावट और व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। जगह-जगह बांस-पत्तों के सूप, फल, फूल और दीये से घाटों को सजाया गया। बरियारपुर संवाद के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष किरन राजभर ने अपने स्वजनों के साथ पूजन सामग्री से सजे दउरा के साथ घाट पर पहुंचकर छठ माता की आराधना की।
नगर पंचायत की ओर से बरियारपुर खास, बनरहा बसहवा, साहू टोला, बनहवा टोला, चौकियां, रघुनाथपुर, कुलकुला स्थान भरौटा, दलपीठनी, बड़हरा और चौहान टोला सहित सभी घाटों पर पथ प्रकाश, साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी। इसी प्रकार कुशहरी, मुजहना, गौरकोठी, करौंदी, धुसवा, सरौरा और बैकुंठपुर सहित आसपास के गांवों में व्रती महिलाओं ने उत्साह और भक्ति भाव से सूर्य को अर्घ्य दिया।