Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chhath festival begins with 'Nahay-Khay'; 'Kharna' is today.

Deoria News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, खरना आज

Sat, 14 Nov 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 14 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins with 'Nahay-Khay'; 'Kharna' is today.
कोतवाली चौराहे पर छठ की कोसी खरीदते लोग,
देवरिया। लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। व्रती महिलाओं ने स्नान कर कद्दू-भात का प्रसाद तैयार किया और छठी मइया का स्मरण कर ग्रहण किया। शनिवार को व्रती महिलाएं खरना करेंगी। रविवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

छठ महापर्व को लेकर शहर से लेकर गांवों तक उत्साह का माहौल है। घरों में छठ के पारंपरिक गीत गूंजने लगे हैं। महिलाएं पूजन सामग्री जुटाने और प्रसाद तैयार करने में लगी हैं। शहर के 33 वार्डों में 50 से अधिक घाटों को सजाया-संवारा जा रहा है।
विज्ञापन

पोखरों की साफ-सफाई के साथ वेदियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर पालिका की ओर से घाटों की सफाई और व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर पालिका के कर्मचारी दिन-रात साफ-सफाई और सजावट के काम में जुटे हैं। हनुमान मंदिर पोखरा पर शुक्रवार को भी काम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पोखरे के रेलिंग और इसके बेस की रंगाई पुताई जारी रही। इसके अलावा पुलिस लाइंस, भटवलिया हाईडिल कॉलोनी, लच्छीराम पोखरा, सोमनाथ मंदिर, देवरही मंदिर, बेरमहिया बाबा स्थान, हाथीकुंड समेत नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख पोखरों को सजाया-संवारा जा रहा है।
महापर्व पर घाटों को आकर्षक बनाने के लिए बिजली की झालरें लगाई जा रही हैं। शहर के हनुमान मंदिर पोखरे पर झालरें लगा दी गई हैं। अन्य पोखरों पर भी रोशनी की व्यवस्था की जा रही है।
छठ पूजा के लिए शहर के पोखरों पर श्रद्धालुओं ने वेदियां तैयार कर ली हैं। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने ईंटों से वेदी बनाकर उस पर मिट्टी और चूने का लेपन किया। इसके बाद रंग-रोगन कर उन्हें सजाया।
कई लोगों ने अपनी वेदियों पर पहचान के लिए विशेष निशान भी बनाए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ श्रद्धालुओं ने घाटों पर पक्की वेदियां बनवाई हैं। वहीं पोखरों पर भीड़ से बचने के लिए कुछ परिवार ने घरों के बाहर ही गड्ढा खोदकर अस्थायी घाट तैयार किया है।
छठ पूजा की खरीदारी के लिए शुक्रवार को शहर के बाजार में खूब रौनक रही। सुबह से देर शाम तक फल, नारियल, सूपली, दउरी और पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। भीड़ का असर यातायात पर भी पड़ा।
सिविल लाइंस में फोरलेन पर दिनभर वाहन रेंगते रहे। मालवीय रोड ओवरब्रिज, हनुमान मंदिर चौराहा, अंसारी रोड, मोतीलाल रोड और जलकल रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।

30 रुपये में बिका गन्ना : छठ शुक्रवार की शाम गन्ने का भाव 30 रुपये प्रति गन्ना तक चढ़ गया। एक आम 50 रुपये तक बिका। नारियल 50 रुपये प्रति नग तो चीकू 40 रुपये किलो मिला। बेर 30 रुपये किलो तक बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed