फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cheering erupted as Ram ascended the throne.

Deoria News: राम के राजगद्दी संभालते ही लगे जयकारे

Sat, 04 Oct 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 04 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cheering erupted as Ram ascended the throne.
भागलपुर की रामलीला में मंचन करते स्थानीय कलाकार।
- भागलपुर की रामलीला में अंतिम दिन रावण वध, राम के राज्याभिषेक का हुआ मंचन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। सब्जी मंडी बाजार में चल रहे रामलीला में स्थानीय कलाकारों ने बुधवार रात काली पूजा, अहिरावण और रावण वध की लीला भव्य मंचन किया। जबकि अंतिम रात राम ने रावण का वध किया अयोध्या पहुंचने पर उनका राज्याभिषेक किया गया। राम के गद्दी संभालते ही पंडाल जयकारे से गूंज उठा। इसके साथ ही रामलीला का समापन हुआ।

मुख्य अतिथि संदीप सिंह टिंकू ने प्रभु श्रीराम की आरती कर लीला की शुरुआत कराई। दिखाया गया कि रावण अपने पुत्र मेघनाथ के वध के बाद लंका में कोई और वीर न देखकर, अहिरावण को पताल लोक से बुलाता और सेना की कमान सौंप देता है। अहिरावण चुपके से श्रीराम और लक्ष्मण का हरण कर लेता है और पताल लोक ले जाता है, जहां उनकी बलि देने की तैयारी होती है। जैसे ही रामदल में इस बात का पता चलता है तो वीर हनुमान पताल लोक पहुंचते हैं और अहिरावण का वध कर राम लक्ष्मण को सुरक्षित वापस लाते हैं। अंततः रावण खुद रणक्षेत्र में उतरता है और भयंकर युद्ध करता है। राम ने विभीषण से सलाह लेते हैं। विभीषण बताते हैं कि रावण के नाभि में अमृत है। राम अग्नि बाण से रावण की नाभि में वार करते हैं और उसका वध कर देते हैं। राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचते हैं। राम के पहुंचने पर पुरी अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ जाती है। सभी घरों को दीपों से सजाया जाता है। वैदिक मंत्रोच्चार और भजन कीर्तन के साथ गुरू वशिष्ठ द्वारा राम का राज्याभिषेक किया जाता है। राज सिंहासन पर विराजमान होने के बाद गुरू वशिष्ठ राम का राजतिलक करते हैं। पूरा पंडाल जयकारे से गूंज उठा। आसमान से पुष्प वर्षा होती है। इस दौरान ओमप्रकाश पांडेय, दशरथ साहनी, हरिश्चन्द्र सिंह, जयचंद यादव, गणेश यादव, अमन जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, हरिशंकर यादव, मोहन जी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed