फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   checking by cctv cameras on border

Deoria News: सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से हो रही बिहार बाॅर्डर की निगरानी

Sat, 01 Jun 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
checking by cctv cameras on border
फोटो समाचार.......
विज्ञापन

जिले में निष्पक्ष शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए 24 कंपनी अर्धसैनिक बल तैनात
723 दरोगा व इंस्पेक्टर, 4294 सशस्त्र कांस्टेबल की तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। निष्पक्ष और शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए यूपी बिहार बाॅर्डर के बैरियर पर सीसी टीवी लगा कर व ड्रोन उड़ाकर निगरानी की जा रही है। लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 39 बैरियर और 27 पिकेट बनाए हैं। बिहार बाॅर्डर क्षेत्र के आठ थाना क्षेत्रों के 26 स्थानों पर बैरियर लगे हैं। इसके साथ ही अंतर जनपदीय सीमा पर 13 स्थानों पर बैरियर लगाया गया है।
सुरक्षा बल की तैनाती की बात करें तो इस बार शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिले में 24 कंपनी अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है। करीब 723 दरोगा व इंस्पेक्टर व 4294 सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। इसी तरह 2037 निशस्त्र कांस्टेबल, 4777 होमगार्ड की भी तैनाती की गई है। एक जून को जिले के 1575 मतदान केंद्र के 2514 बूथों पर मतदान होगा। इसमें 209 मतदान केंद्र संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

यूपी बिहार बाॅर्डर क्षेत्र में तरकुलवा थाना के रामपुर अवस्थी, बघौचघाट थाना क्षेत्र के विशुनुपुरा बाजार, विन्दही, पकहां, लार थाना क्षेत्र के मेहरौना, चनुकी घाट, बरियारपुर थाना क्षेत्र के करौंदी, धुसवा, भाटपाररानी थाना क्षेत्र के महुजा सोहगरा मार्ग, अमृतचक मझरिया मार्ग, भटनी थाना क्षेत्र के चखनी घाट, बलुआ अफगान, लक्ष्मीपुर, सल्लहपुर, बनकटा थाना क्षेत्र के बंकुल पुल, चित्रसेन बनकटा, रामपुर बुजुर्ग, प्रतापपुर चीनी मिल, रामकोला चट्टी, सुन्दरपार, मदैनिया पुल, एकडंगा, खामपार थाना क्षेत्र के भवानी छापर, कुकुरघाटी, भिंगारी बाजार, चकिया कोठी में बैरियर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी बैरियरों पर सीसीटीवी कैमरा लगा कर निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही बैरियर पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है।

गोरखपुर, कुशीनगर को जोड़ने वाले स्थान पर बैरियर
कुशीनगर जिसे से देवरिया आने वाले मार्ग पर तरकुलवा, गढ़रामपुर, बघौचघाट थाना क्षेत्र के कस्बा बघौचघाट, पचरुखिया, महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर, गौरीबाजार थाना क्षेत्र के खरोह और बखरा, एकौना थाना क्षेत्र के कहरकोल घाट, रकहट पुल, असवनपार, बरहज के कपरवारघाट और मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर पुल, बरियारपुर थाना के बरियारपुर खामपार थाना क्षेत्र के बखरी बाजार पर बैरियर लगाया गया है।

नदी वाले रास्ते में नावों से होगी गश्त
जिले की कुछ सीमा नदियों के जरिए बिहार से सटी हुई है। यहां नावों से दोनों प्रांतों के लोग आते-जाते हैं। इसे देखते हुए नदियों के तटों की भी निगरानी की जा रही है। जिले के छोटी गंडक के आठ स्थानों पर पुलिस और पीएसी के जवान नाव से गश्त करेंगे। बघौचघाट, भटनी, बनकटा, भाटपाररानी और लार थाना क्षेत्र के आठ स्थानों पर नदियों में पुलिस और पीएसी गश्त करेगी।


ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से होगी मतदान की निगरानी
जिले में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस विभाग ने सारी तैयारी पूरी कर लिया है। पुलिस लोक सभा चुनाव की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन का इस्तेमाल मरेंगी। इसके लिए विभाग ने सारी तैयारी की है। वहीं, जिले के लगभग 1322 बूथों पर वेबकास्टिंग के द्वारा निगरानी की जाएगी। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए हर संभव तैयारी पूरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed