फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CHC lock was not opened on time, patients protested

Deoria News: समय से नहीं खुला सीएचसी का ताला, मरीजों का प्रदर्शन

Tue, 10 Jun 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 10 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
CHC lock was not opened on time, patients protested
देसही देवरिया। सीएचसी लीलापुर में डाॅक्टरों की मनमानी के खिलाफ सोमवार को स्थानीय लोगों गुस्सा फूट पड़ा। सुबह नाै बजे तक ताला नहीं खुलने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अपना दल (एस) के पूर्व जिलाध्यक्ष रविकर पटेल और एडवोकेट फूलबदन पटेल के नेतृत्व में लोग केंद्र पर पहुंचे। ताला बंद देखकर लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उच्चाधिकारियों को फोन कर अवगत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सीएचसी में तैनात डॉक्टरों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। सरकार ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सकीय सुविधा बेहतर कराने का प्रयास कर रही है, मगर डाॅक्टर लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो ताला जड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दाैरान टीपू गोंड, परमानंद सिंह, प्रभुनाथ, बेचई, बादल, रविंद्र यादव, सुरेश, अजय, शिवानंद विश्वकर्मा आदि इलाज कराने पहुंचे। ताला बंद देखकर उनकी नाराजगी फूट पड़ी।
लोगों ने सीएमओ के विरुद्ध नारेबाजी कर नाराजगी जताई। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता को फोन कर मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed