फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chaupal organized under Chief Minister's Youth Entrepreneur Campaign

Deoria News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के तहत चौपाल आयोजित

Sun, 01 Mar 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 01 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Chaupal organized under Chief Minister's Youth Entrepreneur Campaign
बघौचघाट। नगर पंचायत पथरदेवा में रविवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना रहा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा प्रदेश में युवा उद्यमियों की संख्या आने वाले समय में दोगुनी करने की है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को आजीविका के अवसर मिल सकें। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक वर्ष एक लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आगामी दस वर्षों में कुल 10 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने इच्छुक युवाओं से विकास भवन देवरिया में संपर्क करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों का सिबिल स्कोर सही होगा, उन्हें बैंकों के माध्यम से ऋण सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के जरिए ब्यूटी पार्लर सहित अन्य लघु उद्यम शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में 16 हजार स्वयं सहायता समूहों के लिए स्वीकृत 42 करोड़ रुपये की धनराशि में से अब तक लगभग 20 करोड़ रुपये का वितरण किया जा चुका है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हरीश उर्फ जीपु शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, सभासद तेजप्रताप व फुलचंद, सीईओ विवेक सिंह, पूर्व मैनेजर दीपक सिंह, बबलू सिंह, रोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed