{"_id":"618814f959aef451202c5022","slug":"chath-parv-deoria-news-gkp415556612","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की पहल पर हुआ समझौता, बनी छठ की वेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की पहल पर हुआ समझौता, बनी छठ की वेदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम की पहल पर हुआ समझौता, बनी छठ की वेदी
सफाई से रोके जाने से गुस्साए लोगों ने शनिवार को सड़क पर लगाया था जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। कुचया गांव में छठ घाट की भूमि को लेकर हुए विवाद के मामले में एसडीएम सदर के अगुवाई में रविवार को दोनों पक्षों में सुलह हो गई। समझौते के तहत विवादित भूमि से बांस की कोठ हटाई गई। रविवार को घाट की सफाई के साथ दस नई छठ की वेेदी का निर्माण हुआ।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के कुचया ग्राम सभा मे शनिवार को छठ घाट की सफाई व नई वेदी के निर्माण को लेकर एक समुदाय के एक परिवार से ग्रामीणों का विवाद हो गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने पथरदेवा- मलसी मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर एसडीएम सदर सौरभ सिंह मौके पर पहुंचे। उनके समझाने पर ग्रामीण मान गए। एसडीएम ने दूसरे समुदाय के दो भाइयों को पुलिस चौकी पर ले जाकर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने के आरोप में पूछताछ की। अवैध निर्माण को गिराने की बात कही तो दोनों पक्ष सुलह के लिए तैयार हो गए। ग्रामीणों की तरफ से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह को एसडीएम ने बताया कि विवादित भूमि पर दस नई छठ की वेेदी का निर्माण होगा। पूरब की तरफ स्थित बांस की कोठ हटाई जाएगी। इसी समझौता के आधार पर रविवार को छठ घाट की सफाई हुई और बांस की कोठ हटाई गई। इसके बाद नए छठ वेदी का निर्माण किया गया। एसडीएम सदर ने बताया कि दोनों पक्ष में सुलह हो गया। अब वहां कोई विवाद नहीं है।