फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chapra defeated Bahraich and entered the semi-finals

Deoria News: छपरा ने बहराइच को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Mon, 11 Dec 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 11 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chapra defeated Bahraich and entered the semi-finals
रामसुभग सिंह फुटबाल प्रतियोगिता का तीसरा मैच
विज्ञापन


बघौचघाट। राजेश्वरी देवी रामसुभग सिंह महाविद्यालय खेल मैदान पर चल रहे 24वीं राज्य स्तरीय स्व. रामसुभग सिंह फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे मैच में छपरा की टीम ने बहराइच को 2-1 से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

रविवार को खेले गए इस मैच के पहले हाफ के 11वें मिनट में बहराइच के संगम ने गोल मारकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे हाॅफ में खेल शुरू होते ही छपरा के नाइजीरियन खिलाडी प्रिचो ने एक बेहतरीन गोल मारकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। अंतिम समय में छपरा को पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया और फिर प्रिचो ने उसे गोल मारकर अपनी टीम को 2-1की बढ़त दिला दिया। प्रिचो को बेहतरीन खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सोमवार को चौथा मैच मऊ और पथरदेवा के बीच खेला जाएगा। मैच के रेफरी मकसूद अहमद और लाइन मैन अनिल सिंह और जयकुमार राव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed