{"_id":"6a8896e75908150f5e0b1316","slug":"chaos-prevailed-after-the-road-accident-deoria-news-c-208-1-deo1019-189812-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे के बाद मची रही अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे के बाद मची रही अफरा-तफरी
Fri, 21 Aug 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। करौंदी काटा के पास हादसे में दो लोगों की माैत के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। करीब दो घंटे तक तो लोग वाहन की पहचान करते रहे।
हादसे की खबर पलभर में ही मृतक मजदूर बृजेश के घर भी जा पहुंची। आनन-फानन घरवाले मौके पर पहुंचे, फिर जब जानकारी हुई कि वह अस्पताल चला गया है तो मेडिकल कॉलेज रवाना हो गए।
देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर स्थित करौंदी काटा के पास शुक्रवार दोपहर में तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदते हुए दो लोगों की जान ले ली। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें बोलेरो की रफ्तार देख लग रहा था कि वह पहले भी कहीं दुर्घटना कर तेजी में भागते आ रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और फिर कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की मानें तो मौके पर ही दोनों की मौत हो चुकी थी।
मगर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो कुछ लोगों ने करौंदी निवासी बृजेश को जिंदा होने की आशंका जताई। जिसपर इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घबराएं करौंदी के ग्रामीण चौराहे पर आने-जाने से डरते रहे।