{"_id":"5f6e33238ebc3e9b850568cc","slug":"chandrabhan-took-charge-of-sadar-kotwali-deoria-news-gkp366930733","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर कोतवाल बने चंद्रभान, टीजे सिंह गए लार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर कोतवाल बने चंद्रभान, टीजे सिंह गए लार
विज्ञापन

देवरिया। जिले में अपराध की समीक्षा के बाद पुलिस अधीक्षक ने तीन इंस्पेक्टर सहित कुछ पुलिसकर्मियों को इधर-उधर कर दिया है। अब सदर कोतवाली के कोतवाल चंद्रभान सिंह होंगे। साथ ही निवर्तमान कोतवाल टीजे सिंह को प्रभारी निरीक्षक लार बनाया गया है।
शुक्रवार को एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने बताया कि सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे तेज जगन्नाथ सिंह को लार का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। लार के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अब सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस लाइन में रहे नवीन कुमार मिश्र को सलेमपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि तरकुलवा थाने में तैनात उपनिरीक्षक संतोष यादव को मदनपुर भेजा गया है।