फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Challan of 29 SP workers for violating section 144

Deoria News: धारा 144 का उल्लंघन करने पर 29 सपा कार्यकर्ताओं का चालान

Tue, 17 Oct 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Challan of 29 SP workers for violating section 144
रुद्रपुर। फतेहपुर के अभयपुर में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम के दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में मंगलवार को पुलिस समाजवादी पार्टी के 29 कार्यकर्ताओं का चालान किया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दौरे के दौरान आरोपियों ने फतेहपुर गांव के अभयपुर में पुलिस के सामने खेत में जमकर नारेबाजी की थी। जिससे गांव में आधे घंटे तक तनाव की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने हिरासत में लिए गांव लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में पाबंद किया।
विज्ञापन

सोमवार को फतेहपुर गांव में सपा सपा सुप्रीमो और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने के लिए कई जगहों पर सपाइयों ने पुलिस की बैरिकेटिंग पर हंगामा किया। कई सपाई गांव में खेत की पगडंडियों से होते हुए अभयपुर तक पहुंच गए। पुलिस के खदेड़ने पर खेतों में जुटे सपाई उग्र नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने हंगामा कर रहे सपा कार्यकर्ता राहुल सिंह यादव, अशोक यादव, गोविंद कुमार, अमरनाथ यादव निवासी संतकबीरनगर, विनय यादव, संतोष यादव, अशोक यादव, सिंकदर यादव, महेश यादव, अमरजीत यादव, मुकेश साहनी, अभिषेक यादव, राजीत यादव, कमलेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, छोटु यादव, राहुल, विशाल यादव, अंकित यादव, आलोक गौड़, अर्जुन यादव, विपिन यादव, गोविंद यादव, आकाश यादव, अखिलेश यादव, अभिषेक यादव सहित 29 लोगों को धारा 144 का उल्लंघन करने और शांतिभंग करने के आरोप में पाबंद कर दिया। तहसील न्यायालय से एसडीएम ने आरोपियों को निजी मुचलके पर जमानत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed