{"_id":"685457dd37999b30760713c9","slug":"chairman-of-railway-board-said-development-work-should-be-completed-within-the-stipulated-time-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-156395-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष बोले- तय समय में पूरा कराएं विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष बोले- तय समय में पूरा कराएं विकास कार्य
Fri, 20 Jun 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, जीएम व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/भटनी। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर-छपरा रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने देवरिया सदर और भटनी जंक्शन स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं।
अधिकारियों के अनुसार, देवरिया सदर स्टेशन पर 60.64 करोड़ रुपये से हो रहे विकास कार्यों में लिफ्ट, फसाड लाइटिंग, साइनेज, लाइटिंग, पंखे की व्यवस्था अिाद का विकास प्रमुख हैं। इस दौरान उनके साथ पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर और वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।