{"_id":"62cc6d207fbe100a6256f57b","slug":"chain-snatched-of-woman-salempur-news-gkp443370619","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने छीनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने छीनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चेन
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर के सोहनाग रोड पर सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चेन छीन ली। पीड़ित महिला ने शोर मचाते हुए कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
नगर के सोहनाग रोड निवासी कुंदन कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी मां कालिंदी गुप्ता सुबह छह बजे सोहनाग रोड पर मॉर्निंग वाक कर रही थीं। सलेमपुर की तरफ एक बाइक से जा रहे दो बदमाशों ने पीछे से गले की चेन छीन ली। वह कुछ समझ पातीं, इसी बीच बदमाश भाग निकले। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना डायल 112 नंबर पर दी गई। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। चेन की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की फुटेज पास की दुकान के सीसी कैमरे में कैद है। सरेराह हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। कोतवाल नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।