{"_id":"61914c10baae6d1da2681e41","slug":"chain-deoria-news-gkp416343356","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बेटे का मित्र बता कर महिला की चेन-लाकेट ले उड़ा चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बेटे का मित्र बता कर महिला की चेन-लाकेट ले उड़ा चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Mon, 15 Nov 2021 03:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 03:59 PM IST
सार
सीसीटीवी में शातिर हुआ कैद, वारदात के वक्त हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी महिला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया शहर के सीसी रोड से बाइक सवार टप्पेबाज ने हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रही महिला को झांसा देकर सोने का चेन और लाकेट ले उड़ा। शातिर की करतूत एक व्यक्ति के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इंद्रा नगर मोहल्ला निवासी विद्यावती सिंह शनिवार की शाम को हनुमान मंदिर दर्शन करने के लिए घर से जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक सवार युवक मिला और आदर के साथ बात करते हुए उसने बताया कि उनके बेटे के साथ लखनऊ में पढ़ता है।
विज्ञापन
यह कह कर बाइक से कुछ देर ले जा कर छोड़ दिया और झांसे में लेकर सोने की चेन और लाकेट देखने के नाम पर लेकर फरार हो गया। कोतवाल नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेेज के आधार पर बदमाश की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन