फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Center heads submitted recordings regarding CCTV being switched off during the exam

Deoria News: परीक्षा के दौरान सीसीटीवी बंद मामले में केंद्राध्यक्षों ने सौंपी रिकॉर्डिंग

Thu, 05 Mar 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 05 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Center heads submitted recordings regarding CCTV being switched off during the exam
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान बंद मिले सीसीटीवी कैमरों के मामले में केंद्र व्यवस्थापकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक की नोटिस का जवाब दे दिया है। केंद्र व्यवस्थापकों ने सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग के साथ नोटिस का जवाब विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन


20 फरवरी को इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग के समय जिले के आठ केंद्रों पर कुछ समय के लिए सीसीटीवी कैमरे ऑफलाइन या बंद पाए गए थे। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर रिकॉर्डिंग के साथ स्पष्टीकरण देने को कहा था। इसके जवाब में केंद्र व्यवस्थापकों ने नोटिस का जवाब दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र व्यवस्थापकों ने अपने जवाब में कैमरों के बंद होने के पीछे मुख्य रूप से पूअर इंटरनेट कनेक्टिविटी का हवाला दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कैमरे जानबूझकर बंद नहीं किए गए थे। अब विभाग अब सौंपी गई रिकॉर्डिंग की गहनता से जांच करेगा।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में इन केंद्रों के कैमरे बंद मिले थे
परीक्षा के दौरान सैयद मीर इब्राहिम गर्ल्स इंटर काॅलेज, करजहां में शाम 4:30 से 5:10 तक कैमरा बंद पाया गया। श्री ठाकुर प्रसाद गणतंत्र इंटर कॉलेज, देसही देवरिया में दोपहर बाद 3:05 से 3:22 तक परीक्षा के दौरान कैमरा बंद पाया गया। वहीं राम कन्हैया बालिका हायर सेकेंडरी स्कूल, हरैया बसंतपुर में शाम 4:35 से 5:00 तक कैमरा बंद मिला। श्री देवधारी यादव इंटर काॅलेज, मुंडेरा में शाम 4:30 से 5:00 तक कैमरा बंद पाया गया। वहीं मोहम्मद मीर अली मेमोरियल शिक्षा निकेतन, कोठिलवां में शाम 4:30 से 5:00 तक कैमरा बंद मिला। इसी तहर मंजूर अली इंटर काॅलेज, करजहां में दोपहर बाद 3:33 से 3:54 तक कैमरा बंद पाया गया। इन्द्राणी विश्वनाथ त्रिपाठी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंं दोपहर 2:30 से 2:49 तक बंद कैमरा बंद पाया गया। साथ ही श्री राधेकृष्ण इंटर काॅलेज, पथरदेवा में शाम 4:30 से 4:49 तक की अवधि में कैमरा बंद पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी आठ केंद्रों से जवाब और रिकॉर्डिंग प्राप्त हो गई है। मैंने अभी इसको नहीं देखा है। विभागीय टीम इसकी बारीकी से जांच कर रही है। यदि किसी भी स्तर पर जानबूझकर कैमरे बंद करने या नकल की पुष्टि होती है तो संबंधित केंद्र के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- शिवनारायण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed