फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Celebrations were held when Pankaj Chaudhary was appointed state president.

Deoria News: पंकज चौधरी कोे प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मनाया जश्न

Sun, 14 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Celebrations were held when Pankaj Chaudhary was appointed state president.
भाटपार रानी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताते बाजपेई
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुभाष चौक पर एक‑दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान पंकज चौधरी जिंदाबाद और भाजपा की जीत, देश की जीत जैसे नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पंकज चौधरी को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है, जिससे पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा। महामंत्री श्रीनिवास मणि ने कहा, यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। हम सभी को इस उपलब्धि पर मिठाई बांटकर खुशी मनाने का अवसर मिला।
विज्ञापन

सुभाष चौक पर आयोजित समारोह में स्थानीय पदाधिकारी, युवा मोर्चा के सदस्य और कई बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक‑दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आगामी चुनावों में पार्टी की जीत का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता हरेंद्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर प्रेम अग्रवाल, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, विष्णु अग्रवाल, नगर महामंत्री सुधीर मद्धेशिया, उपाध्यक्ष बजरंगी मणि, संजू सोनी, नगर मंत्री अमन वर्मा, दीपू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed