{"_id":"696fc889911b8ab90900cfd1","slug":"cdo-tested-the-quality-of-mid-day-meal-in-schools-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-173046-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीडीओ ने स्कूलों में परखी मिड-डे मील की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीडीओ ने स्कूलों में परखी मिड-डे मील की गुणवत्ता
Tue, 20 Jan 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय सोनूघाट, प्राथमिक विद्यालय सुविखर, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुविखर और प्राथमिक विद्यालय पार्वतीपुर का भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने मिड-डे मील योजना के अंतर्गत परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की स्वयं जांच की और भोजन कर उसकी गुणवत्ता, स्वाद व स्वच्छता का परीक्षण किया।
भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने रसोइयों और संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक और मानक के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को दी जाने वाली ड्रेस और पाठ्य-पुस्तकों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र विद्यार्थियों को समय से ड्रेस और किताबें अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए।
सीडीओ ने शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, कक्षा में पठन-पाठन की गुणवत्ता बढ़ाने और शासन की योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।