{"_id":"5f26fc9e8ebc3e63c03df6f2","slug":"cctv-wil-be-installed-in-chok-deoria-news-gkp360433932","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर लगेगा सीसीटीवी कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर लगेगा सीसीटीवी कैमरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
- विधायक निधि से चिन्हित 22 जगहों पर लगाने की तैयारी
सलेमपुर (देवरिया)। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसका मानीटरिंग संबंधित थानों से की जाएगी। विधायक निधि से इसके लिए 5.20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
तहसील क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर पैनी नजर रखने के लिए विधायक काली प्रसाद के पहल पर विधायक निधि से पुलिस विभाग की ओर से नगर के सोहनाग मोड़, कोतवाली गेट, गांधी चौक, हरैया, नवलपुर, लार नगर समेत मेहरौना चौकी पर 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा मझौलीराज पुलिस चौकी के पास दो सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। विधायक काली प्रसाद ने बताया कि नगर में सीसी टीवी कैमरे भी प्रमुख जगहों पर लगाए जा रहे हैं। उधर सीओ वरुण मिश्र ने बताया कि विधायक निधि से तहसील क्षेत्र के मुख्य जगहों पर कैमरे आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सलेमपुर, मझौलीराज, नवलपुर, लार, महरौना घाट समेत अन्य जगहों पर लगाए जा रहे हैं। इससे पुलिस को काफी सहूलियत मिलेगी। उदेश्य यह है कि सभी लोग कैमरे की नजर में रहे।