फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CCTV cameras will be installed in the city with public cooperation: ADG

शहर में जनसहयोग से लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे : एडीजी

Thu, 15 Jun 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed in the city with public cooperation: ADG
एडीजी ने शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में पहुंच कर लोगों को कैमरा लगवाने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने कहा कि आप्ररेशन त्रिनेत्र के तहत जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरा लगवाने को कहा। उन्होंने शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में पहुंचकर लोगों को कुशलक्षेम किया। सभी लोगों से पुलिस की कार्यशैली के बारे में भी जानकारी ली।

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी देवरिया अखंड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह की मौजूदगी में संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की। उन्होंने कहा कि आपरेशन त्रिनेत्र के तहत जागरूक करते हुए अपने अपने क्षेत्र के मोहल्लों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए। इससे अपराध पर रोक लगता है। घटना के बादमाश पकड़ में आते हैं। एसपी से कहा कि अभियान चला कर लोगों को आपरेशन त्रिनेत्र के लाभ के बोर उन्हें जागरूक किया जाए, ताकि सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए तैयार हो सकें। साथ ही साथ जो व्यक्ति आपरेशन त्रिनेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर कैमरे लगवाते हैं उन्हें जनपद स्तर पर सम्मानित करते हुए प्रचार प्रसार किया जाए, जिससे लोगों में जागरूकता फैले और जनपद में अभियान सफल करते हुए अपराधियों के विरूद्ध नकेल कसी जा सकें। इस दौरान सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, कोतवाज राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed