फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cctv camera repaired of railway station

एक माह से खराब कैमरे लौटे अपने रंग में

Thu, 28 Jul 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
cctv camera repaired of railway station
खबर का असर सदर रेलवे स्टेशन का महीनो से खराब पडा सीसी टीवी अब बन गया। संवाद - फोटो : DEORIA
एक माह से खराब कैमरे लौटे अपने रंग में
विज्ञापन

सदर रेलवे स्टेशन पर लगे 36 कैमरे काफी दिनों से खराब थे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन पर लगे 36 कैमरे काफी दिनों से खराब थे। जिम्मेदार इसे ठीक कराने के बजाए अनदेखी कर रहे थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों की नींद खुली। इसके बाद स्टेशन पर लगे कैमरों को ठीक कराया गया। अब स्टेशन परिसर पहले की तरह कैमरे की नजर में है। कोई घटना होने पर उससे मदद मिल सकती है।
सदर रेलवे स्टेशन पर नजर रखने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कैमरे रख-रखाव के अभाव में खराब हो गए। इसे ठीक कराने के लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अमर उजाला समाचार पत्र में 21 जुलाई के अंक में पेज संख्या दो पर नजर है खराब, अपराध होने पर नहीं मिलेगा जवाब शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। इसे अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। इसके बाद कैमरों को सोमवार की शाम ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन

किसी घटना की तह तक पहुंचने के लिए फुटेज का बड़ा रोल होता है। लेकिन सुरक्षा को लेकर रेलवे के जिम्मेदार कितने गंभीर हैं, यह इस बात से पता चलता है कि कैमरों को ठीक कराने में करीब एक माह लग गया। संयोग अच्छा था कि इन दिनों कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed