फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CBSE examinations will be held at 12 centres, preparations complete

Deoria News: 12 केंद्रों पर होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं, तैयारी पूरी

Sat, 15 Feb 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
CBSE examinations will be held at 12 centres, preparations complete
देवरिया। जनपद के 12 केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ होगी। इस बार जिले में कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं। दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 12587 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रुप देते हुए इसे परखा भी गया। ऑनलाइन मीटिंग के जरिए इससे जुड़े दिशा निर्देशों को केंद्र व्यवस्थापकों को जानकारी दी गई। जिले में सीबीएसई बोर्ड के कुल 47 विद्यालय वर्तमान में संचालित हो रहे हैं। 15 फरवरी से प्रारंभ होकर एक अप्रैल तक चलने वाली परीक्षा के लिए इस बार सरस्वती विद्या मंदिर, सेंट्रल एकेडमी परसिया मिस्कारी, देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट पाल पब्लिक स्कूल सलेमपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर, पीडी एकेडमी, नवजीवन मिशन स्कूल, गुरुकुल मिशन मिशन, सेंट जोसेफ जूनियर हाईस्कूल भाटपाररानी, केंद्रीय विद्यालय चेरो, नेशनल पब्लिक स्कूल, एसबीटी पब्लिक स्कूल विशुनपुरा बखरा को केंद्र बनाया गया है। इस बार 10 वीं 7309 और 12 वीं 5278 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। हर केंद्र पर शुक्रवार को परीक्षा से जुड़ी तैयारी को लेकर सीबीएसई चेयरमैन की ओर से ऑनलाइन मीटिंग कर दिशा निर्देशों को विस्तार से बताया गया। जेवियर्स स्कूल सलेमपुर के प्रधानाचार्य व केंद्र अधीक्षक वीके शुक्ल ने शुक्रवार को बताया कि परीक्षा से जुड़ी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। कस्टोडियन बैंक से प्रश्न पत्र सुबह नौ बजे तक केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। हर हाल में परीक्षार्थी को सुबह 9:45 बजे तक परीक्षा केंद्र पर अवश्य पहुंच जाना है। 10 बजे तक गेट बंद कर दिया जाएगा। सुबह 10:15 बजे परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र दे दिया जाएगा, 15 मिनट का समय उनके पास इसे पढ़ने के लिए होगा। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को 10 वीं में अंग्रेजी का प्रश्न पत्र है, जबकि 12 वीं में जनपद में किसी विषय का प्रश्न पत्र नहीं है। जनपद स्तर पर 17 फरवरी को फिजिकल एजुकेशनल का प्रश्न पत्र से 12 वीं की परीक्षा शुरू होगी। उधर नेशनल पब्लिक स्कूल सोंदा की प्रधानाचार्य मृदुला सिंह बघेल व सेंट्रल एकेडमी परसिया मिस्कारी की प्रधानाचार्य प्रतिमा मिश्रा ने बताया कि उनके केंद्रों पर परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। सीटिंग प्लान पहले ही बन चुका है, शुक्रवार को इसे चस्पा कर दिया गया। तैयारियों को लेकर बीते बृहस्पतिवार को केंद्र व्यवस्थापकों को ऑनलाइन मीटिंग के जरिए विस्तृत जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed