फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cashier stole Rs 20.23 lakh from bank accounts of 41 customers

Deoria News: कैशियर ने 41 ग्राहकों के बैंक खातों से उड़ाए 20.23 लाख

Sat, 24 Aug 2024 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Cashier stole Rs 20.23 lakh from bank accounts of 41 customers
बंधन बैंक शाखा पथरदेवा का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। बंधन बैंक शाखा पथरदेवा में तैनात कैशियर ने जालसाजी कर 41 ग्राहकों के खाते से 20.23 लाख रुपये उड़ा दिए। खाते से रुपये उड़ाने की सूचना फैलने के बाद अपनी जमा राशि के बारे में जानकारी के लिए बैंक शाखा पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। पीड़ित ग्राहकों की शिकायत के बाद पुलिस कैशियर के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

बलिया जिले के थाना क्षेत्र कोतवाली के ग्राम जमुआ नई बस्ती के रहने वाले अरविंद कुमार सिंह ने थाने में तहरीर दी है। कहा है कि महराजगंज जिले के थाना क्षेत्र पनियरा के ग्राम जरदी निवासी अभिषेक कुमार पुत्र रामबेलास थाना क्षेत्र के पथरदेवा कस्बा स्थित बंधन बैंक में कैशियर के पद पर तैनात था। वे अपने पद पर काम करते हुए 41 ग्राहकों के बैंक खाते से धोखाधड़ी करके 20,23,360 रुपये निकाल लिया। वह सारा पैसा लेकर रफूचक्कर हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कैशियर अभिषेक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि ग्राहक की शिकायत पर आरोपी कैशियर के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed