फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cash and jewellery stolen after breaking into a house, villagers in panic

Deoria News: नकब काटकर नकदी और आभूषण चोरी, दहशत में ग्रामीण

Fri, 28 Mar 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen after breaking into a house, villagers in panic
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। डुमरी गांव में बुधवार की रात एक मकान के पीछे से नकब काटकर चोर 10 हजार नकदी व एक लाख के आभूषण चुरा ले गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटना में क्षेत्रीय चोरों के शामिल होने की अंदेशा जता रही है। इससे लोगों में दहशत है।
डुमरी गांव निवासी राम अवध पाल किसान है। वह बुधवार की रात भोजन के बाद परिवार के साथ सो गए। बृहस्पतिवार सुबह उठने पर अलमारी व बॉक्स खुला देख परिवार की महिलाओं ने शोर मचाया। परिजनों घर के अंदर पहुंचे तो स्थिति देख दंग रह गए। उन्होंने चोर किस रास्ते अंदर दाखिल हुए इसकी पड़ताल की तो मकान के पीछे नकब काटा पाया।
विज्ञापन

पीड़ित की जानकारी पर पहुंचे एसओ अश्वनी प्रधान व अन्य पुलिस कर्मियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। कुछ देर में सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि डुमरी गांव में एक मकान में नकब काटकर चोरी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed