फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case registered for assault on four unknown including five nominated

Deoria News: पांच नामजद सहित चार अज्ञात पर मारपीट का केस दर्ज

Thu, 25 May 2023 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Case registered for assault on four unknown including five nominated
रविवार रात शादी कार्यक्रम से लौट रहे जिला पंचायत सदस्य पर लाठी-डंडे से हमले का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। रविवार देर रात शादी कार्यक्रम से लौट रहे लार पूर्वी के जिला पंचायत सदस्य पर लाठी-डंडे से हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच नामजद सहित चार अज्ञात पर मारपीट व बलवा का केस दर्ज किया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

लार थाना क्षेत्र के मठ अमौना गांव निवासी विमलेश कुशवाहा उर्फ जनक लार पूर्वी से जिला पंचायत सदस्य हैं। रविवार की देर रात दोगारी गांव में एक शुभचिंतक के घर शादी में शरीक होने गए थे। उनके मुताबिक वह वहां से भोजन कर वापस अपने गांव के लिए लौट रहे थे। अभी वह भाटपाररानी- दोगारी मार्ग के बंधे पर दोगारी मिश्र गांव के सामने पहुंचे थे। तभी पहले से सड़क के किनारे बैठे कुछ लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिससे उनकी आंत में चोट लग गई। मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। इसके बाद बाइक क्षतिग्रस्त कर आरोपी भाग निकले। चीख-पुकार सुन पहुंचे लोगों ने घायलावस्था में सीएचसी पहुंचाया। मामले में विमलेश कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बृहस्पतिवार को दोगारी गांव निवासी महेश, मुकेश, विवेक, चंद्रमोहन, संजय व चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट व बलवा सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट व बलवा का केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed