फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case registered against six people, including the husband, for dowry harassment.

Deoria News: दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत छह पर रिपोर्ट

Mon, 15 Jun 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Case registered against six people, including the husband, for dowry harassment.
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के पांडेयचक गांव की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बोड़िया अनंत गांव निवासी निधि यादव ने तहरीर में आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। विवाहिता के अनुसार, 31 मई को ससुराल पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उससे बातचीत तक नहीं की। आरोप है कि 7 जून को पति और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

विवाहिता ने आरोपी पति संदीप यादव, सास विमला देवी, दो ननदों और दो देवर पर मारपीट का आरोप लगाया है। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed