{"_id":"6694273eba586387ea0ee4a4","slug":"case-registered-against-six-people-including-husband-mother-in-law-and-father-in-law-for-dowry-harassment-and-assault-deoria-news-c-208-1-deo1004-130281-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पति, सास-ससुर सहित छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पति, सास-ससुर सहित छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज
विज्ञापन
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम बेलपार पंडित निवासी श्रद्धा द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक देवरिया को दी नामजद तहरीर के आदेश पर भाटपाररानी पुलिस ने शनिवार की देर रात पति, देवर, सास, ससुर सहित छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस विवेचना में जुट गई है।
ग्राम बेलपार पंडित निवासी बृजेश पांडे की पुत्री श्रद्धा द्विवेदी की शादी वर्ष 2023 में अमित द्विवेदी पुत्र राजेंद्र द्विवेदी निवासी ग्राम करजानिया थाना श्रीरामपुर देवरिया से हुई थी। श्रद्धा द्विवेदी ने आरोप लगाया कि ससुराल जाने के कुछ ही दिनों के बाद पति, सास, ससुर सहित घर के अन्य सदस्य उससे मारपीट कर दहेज मांगने की घटना आए दिन करते रहते थे। मेरे पिता के जाने और समझाने के बाद मैं सहन करते-करते जब ऊब गई, उसके बाद थाने पर जाकर तहरीर दी। परंतु कुछ भी नहीं हो पाया। तब हार थक कर पीड़ित श्रद्धा द्विवेदी पुलिस अधीक्षक देवरिया को प्रार्थनापत्र देकर दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर भाटपार रानी पुलिस सास मनभावती देवी, ससुर राजेंद्र द्विवेदी, पति अमित द्विवेदी, देवर पंकज द्विवेदी, चचेरा ससुर राजेश द्विवेदी और चचेरी सास रामवती देवी निवासी ग्राम करजानिया थाना श्रीरामपुर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कर विवेचना में जुट गई है। थानाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।