फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case registered after inquiry of SDM

विद्युत कर्मियों की पिटाई के मामले में एसडीएम की जांच के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 22 Aug 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
case registered after inquiry of SDM
विद्युत कर्मियों की पिटाई के मामले में एसडीएम की जांच के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के गांव फरेंदहा में बकाया बिल में कनेक्शन काटने गए विद्युत कर्मचारियों की पिटाई के मामले में जांच में दोषी पाए गए दो आरोपियों के विरुद्ध एसडीएम सलेमपुर ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

तरकुलवा बिद्युत वितरण खण्ड के कर्मचारी अविनाश प्रसाद फरेंदहा गांव में 18 अगस्त की जेई के साथ बकाया बिलों की भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट रहे थे। ज्यों ही जयप्रकाश पांडेय का कनेक्शन काटने का प्रयास किया। विकास पांडेय उन्हें गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे। थाने में मुकदमा दर्ज न होने पर उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। घटना की जांच एसडीएम सलेमपुर ने की। जांच में दोषी पाए गए जयप्रकाश पांडेय व विकास पांडेय पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने के साथ मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed