{"_id":"61f43a8bbaf8a11a253592e9","slug":"case-registerd-of-dowry-death-salempur-news-gkp4251461199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति समेत सास-ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
लार। घर के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता प्रमोद बरनवाल की तहरीर पर पति समेत सास व ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।
बिहार सिवान जिला के गुठनी थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी मोनिका बरनवाल (27) की शादी लार नगर के बाजार वार्ड निवासी विशाल बरनवाल से पांच वर्ष पूर्व हुई थी। बृहस्पतिवार को उसकी मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे मृतका के पिता ने थाने में तहरीर दी कि शादी के बाद से ही दस लाख रुपये व कार की मांग की जा रही थी। विरोध करने पर बंटी को प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने ससुराल वालों पर गला घोंटकर मार डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति विशाल बरनवाल, ससुर मोहन प्रसाद बरनवाल, सास निर्मला देवी पर प्रताड़ित करने व दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में नगर चौकी इंचार्ज सुनील त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रताड़ित करने व दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।