{"_id":"6289252a1fe6c328f171d893","slug":"case-registed-against-4-including-pd-drda-deoria-news-gkp4376623167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी धन के गोलमाल में पीडी समेत चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी धन के गोलमाल में पीडी समेत चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी धन के गोलमाल में पीडी समेत चार पर मुकदमा दर्ज
गौरी बाजार। सामुदायिक शौचालय निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर शनिवार को ग्राम्य विकास के परियोजना निदेशक समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एडीओ पंचायत की तहरीर पर गौरी बाजार पुलिस ने कार्रवाई की है। इसकी शिकायत शासन स्तर पर पहुंची थी। इसके बाद मुख्य राजस्व अधिकारी ने टीम गठित कर जांच कराई थी। कार्रवाई के बाद कर्मचारियों में खलबली मच गई।
विकास खंड गौरी बाजार क्षेत्र के ग्रामसभा बखरा खास में वर्ष 2020 में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए धन निकाला गया। ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय निर्माण में धांधली का आरोप लगाया। मुख्य राजस्व अधिकारी ने 12 मई को जिला पंचायत राज अधिकारी और अन्य कर्मचारियों से जांच कराई तो धांधली उजागर हो गई। इसमें ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव ने संयुक्त रूप से 21 अक्तूबर 2020 को ग्राम निधि खाते से 1,24,233 रुपये एवं 27 मार्च 2021 को गौरी बाजार के प्रभारी बीडीओ व परियोजना निदेशक, ग्राम पंचायत सचिव ने 3,22,719 रुपये निकाला था। मानक के अनुसार निर्माण कार्य न होने पर ग्रामीणों ने शासन में शिकायत की थी। जांच में पुष्टि होने पर एडीओ पंचायत अंबिका प्रसाद की तहरीर पर परियोजना निदेशक ग्राम विकास एवं तत्कालीन खंड विकास अधिकारी गौरी बाजार संजय कुमार पांडेय, पूर्व ग्राम प्रधान हरेंद्र गौतम, ग्राम पंचायत सचिव सतीश कुमार, अवर अभियंता लघु सिंचाई रामशरण के विरुद्ध गौरी बाजार थाने में गबन का केस दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
मेरे संज्ञान में बखरा खास सामुदायिक शौचालय का मामला आया था। उसमें शिकायत आई थी कि बिना कार्य किए ही पेमेंट भी हो चुका है। इस विषय पर जांच की गई। अधिकारियों ने पाया कि तत्कालीन खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, अवर अभियंता ने सरकारी धन का बंदरबांट किया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। -जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी