{"_id":"674260a3d34d70a475041e07","slug":"case-regarding-land-grab-deoria-news-c-7-1-gkp1057-757174-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जमीन पर कब्जा करने के मामले में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जमीन पर कब्जा करने के मामले में केस
विज्ञापन
देवरिया। शहर के रामनाथ देवरिया निवासी ओम प्रकाश उर्फ भिखारी पुत्र स्व. बैजनाथ ने गांव के ही भू-माफियाओं पर धोखाधड़ी करके जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या-17 को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। उनके आवेदन को संज्ञान में ले न्यायालय ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। आदेश मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद व अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।
आवेदनकर्ता ओमप्रकाश ने बताया कि एक आरजी संख्या-197 रकबा एआर अर्थात 75 डिसमिल संयुक्त परिवार के नाम से पूर्वजों के समय से मौजा देवरिया रामनाथ सीसी रोड के उत्तर स्थित है। उपरोक्त नंबर को रकबा शुरु से ही 0.304 एअर चला आ रहा है। गांव के कुछ भू-माफिया किस्म के लोग राजस्व कागजात में गलत तरीके से कूटरचित इंद्राज करके उसका मिलजुमला नंबर बनाते हुए रकबा बढाकर कागजात में अपने नाम का इंद्राज करा लेते है और दबंग और माफिया किस्म के लोगों की मदद से विवाद खड़ा करते हुए जमीन पर कब्जा कर बेच देते हैं। पुलिस को तहरीर देने के बाद मामला दर्ज नहीं करने पर बाध्य होकर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रामनाथ देवरिया निवासी रामबेलास, जितेंद्र जायसवाल, विवेक सिंह व कुछ अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।