{"_id":"61e0669b425af9682b713f8f","slug":"case-on-sp-leader-of-code-of-cunduct-salempur-news-gkp423565167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता पर आचार संहिता उल्लंघन का आधा दर्जन केस थानों में दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता पर आचार संहिता उल्लंघन का आधा दर्जन केस थानों में दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता पर आचार संहिता उल्लंघन का आधा दर्जन केस थानों में दर्ज
मईल। सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र चौधरी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस आधा दर्जन थानों में दर्ज किया गया। यह कार्रवाई बरहज के एसडीएम की तहरीर पर हुई है।
बरहज के एसडीएम ने थाना बरहज, मईल, भलुअनी, मदनपुर, खुखुंदू व लार थाने में मईल निवासी सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र चौधरी के खिलाफ लोक संपत्ति निवारण अधिनियम व आचार संहिता का उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम ध्रुव शुक्ल ने तहरीर पर कहा है कि सपा नेता वीरेंद्र चौधरी ने बरहज विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों विद्युत पोलों पर प्रचार-प्रसार के लिए नाम लिखवाया है। विधानसभा चुनाव का आचार संहिता लागू होने के बाद भी उन्होंने नाम को नहीं मिटाया। जिस पर आधा दर्जन थानों में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है। वीरेंद्र चौधरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि बरहज के उप जिलाधिकारी ने सत्ता पक्ष के इशारे पर छ थाने में मेरे ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया है । चुनाव की आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के अंदर नाम लिखा हुआ मिटवा दिया था। मुख्य चुनाव आयुक्त से मांग की है कि उप जिलाधिकारी बरहज को तत्काल हटाया जाए तभी निष्पक्ष चुनाव हो सकता है। संवाद