फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case on six for demanding extortion of 20 lakhs

Deoria News: 20 लाख रंगदारी मांगने के मामले में छह पर केस

Tue, 27 Jun 2023 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Case on six for demanding extortion of 20 lakhs
भूमिधरी पर कब्जा करने व हटाने के लिए मांगी थी रंगदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भूमिधरी पर कब्जा करने व हटाने के लिए 20 लाख की रंगदारी मांगने, रंगदारी नही देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले दामोदर दुबे पुत्र स्व. रामदयाल दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनकी भूमिधरी गाटा संख्या 37 अ पर उनके सह खातेदार नन्हें दुबे उर्फ धर्मेंद्र, विपिन्द्र उर्फ गुड्डू, योगेंद्र दुबे, प्रभाकर दुबे, अतुल दुबे व राहुल दुबे ने अवैध तरीके से झोपड़ी व चबूतरा बना लिया है। आरोप है कि जमीन को खाली करने के नाम पर वे लोग 20 लाख रुपये रंगदारी मांग रहे हैं और नही देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसकी शिकायत उसने एसडीएम सदर और पीआरबी को की है। पीड़ित ने बताया है कि उप जिलाधिकारी के निर्देश पर 19 जून को राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम जब मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने टांगी से हमला बोल दिया। जिससे वह और दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने, बलवा व मारपीट करने का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed