{"_id":"660da39718df0c208d0f29f4","slug":"case-on-jija-in-sali-kidnapping-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-122629-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नाबालिग साली को भगाने में जीजा पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नाबालिग साली को भगाने में जीजा पर केस दर्ज
Thu, 04 Apr 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पहले नाबालिग साली को लेकर फरार होने के आरोप में उसके जीजा पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी और उसके भाई की देखभाल करने के लिए उसकी विवाहिता बहन अपने चार बच्चों के साथ मायके रहती थी। उसकी शादी भाटपार रानी थाना क्षेत्र के गांव में हुई है। उसका पति भी अक्सर अपने बच्चों से मिलने ससुराल आता था। होली में ससुराल आया था। पत्नी और चार बच्चों को छोड़कर नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया। जब किशोरी का पता नहीं चला तो उसके भाई ने जीजा के खिलाफ मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने भाटपार रानी थाना क्षेत्र के अरविंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि किशोरी के भाई के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद