{"_id":"5f47f4e28ebc3eabe946007e","slug":"case-on-father-and-mother-in-law-of-husband-muredr-deoria-news-gkp363307770","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-ससुर पर दर्ज कराया पति की हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास-ससुर पर दर्ज कराया पति की हत्या का केस
विज्ञापन

खुखुंदू के नरौली भिखम गांव का मामला, दो वर्ष बाद पत्नी की पहल पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के नरौली भीखम गांव में तकरीबन दो वर्ष पूर्व हुई पति की मौत के मामले में पत्नी ने न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को सास, ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। हालांकि, इसी मामले में वह खुद जेल जा चुकी है।
नरौली भीखम गांव निवासी रामनरेश यादव के चार बेटों में अर्जुन यादव सबसे छोटा था। 14 मई 2018 को घर पर ही विवाद के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। ससुर रामनरेश ने घटना के तकरीबन एक माह बाद बहू गुड्डी और उसके भाई के खिलाफ बेटे को मारपीट कर मार डालने का मुकदमा दर्ज कराया था। लंबे समय तक चली जांच-पड़ताल के बाद हाल के महीने में पुलिस ने गुड्डी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत के बाद बाहर निकली गुड्डी ने न्यायालय के आदेश पर ससुर रामनरेश यादव, सास चेतरी देवी, जेठ रामकृत यादव, जेठानी मुन्नी देवी और जेठ के पुत्र सर्वेश यादव के खिलाफ पति की मारपीट कर हत्या करने का केस दर्ज कराया है। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। साक्ष्य मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
अर्जुन ने की थी दो शादियां
खुखुंदू। रामनरेश यादव के पुत्र अर्जुन ने दो शादी की थी। पहली पत्नी गुड्डी देवी मायके में रहकर पति से खर्च के लिए केस लड़ती थी। जबकि दूसरी पत्नी शशिकला के साथ वह मुंबई में रहता था। न्यायालय में चल रहे मुकदमे के दौरान कोर्ट से गुड्डी की जीत हो गई थी। मामले को निपटाने के लिए ही घटना से पंद्रह दिन पूर्व अर्जुन घर आया था। पति-पत्नी के बीच घर पर सुलह-समझौता भी हो गया था। सिर्फ कोर्ट में प्रक्रिया पूरी करनी थी। आरोप है कि परिवार के अन्य सदस्य इसके लिए तैयार नहीं थे। इसीको लेकर घटना के दिन अर्जुन से विवाद हुआ था। उसी दिन तारीख भी थी। पत्नी कोर्ट में चली गई। इसके बाद घरवाले पत्नी पर और पत्नी घरवालों पर हत्या करने का आरोप लगाती रही।
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
रामपुर कारखाना के सेखौना चौराहे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के सेखौना चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम एक बाइक और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने ट्रक को रोक लिया।
क्षेत्र के नेरुई अमवां गांव का एक युवक बलराम गोंड़ (22), पुत्र स्व. नेबूलाल गोंड़ बृहस्पतिवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब बाइक से देवरिया से घर जा रहा था। सेखौना चौराहे पर बैंक के पास पहुंचा था कि सामने से एक डीसीएम ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बलराम गोंड़ की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोककर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाड़ी को पुलिस थाने ले गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बलराम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से बड़े भाई कमलेश, अखिलेश और बहन अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, माता मोतेसरी देवी जवान बेटे को इस तरह खोकर बदहवास हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बलराम ने हेलमेट नहीं लगाया था। इस संबंध में एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार बलराम की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। चालक फरार हो गया है। गाड़ी कब्जे में है।